वांछित मन्त्र चुनें

इन्द्रा॑ग्नी यु॒वोरपि॒ वसु॑ दि॒व्यानि॒ पार्थि॑वा। आ न॑ इ॒ह प्र य॑च्छतं र॒यिं वि॒श्वायु॑पोषसम् ॥९॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

indrāgnī yuvor api vasu divyāni pārthivā | ā na iha pra yacchataṁ rayiṁ viśvāyupoṣasam ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

इन्द्रा॑ग्नी॒ इति॑। यु॒वोः। अपि॑। वसु॑। दि॒व्यानि॑। पार्थि॑वा। आ। नः॒। इ॒ह। प्र। य॒च्छ॒त॒म्। र॒यिम्। वि॒श्वायु॑ऽपोषसम् ॥९॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:59» मन्त्र:9 | अष्टक:4» अध्याय:8» वर्ग:26» मन्त्र:4 | मण्डल:6» अनुवाक:5» मन्त्र:9


0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

कौन उत्तम धनको प्राप्त होता है, इस विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (इन्द्राग्नी) वायु और बिजुली के समान सभा सेनाधीशो ! तुम यदि (इह) यहाँ (नः) हमारी (विश्वायुपोषसम्) समस्त आयु के पुष्ट करनेवाले (रयिम्) धन को (प्र, आ, यच्छतम्) अच्छे प्रकार देओ तो (युवोः) तुम्हारे (अपि) भी (दिव्यानि) अतीव उत्तम (पार्थिवा) पृथिवी में उत्पन्न हुए (वसु) धन आधीन हों ॥९॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्यो ! जो सभा सेनापति बिजुली की विद्या को जान कर तुम्हारे लिये देते हैं, वे पूर्ण आयु करनेवाले धर्म से प्राप्त समग्र ऐश्वर्य को प्राप्त होते हैं ॥९॥
0 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'विश्वायुपोषस' रिय

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (इन्द्राग्नी) = हे बल व प्रकाश के देवो! (दिव्यानि) = मस्तिष्करूप द्युलोक सम्बन्धी तथा (पार्थिवा) = शरीररूप पृथिवी सम्बन्धी सब (वसु) = धन (युवोः अपि) [हितानि] = आप में ही स्थित हैं । [२] आप (इह) = इस जीवन में (नः) = हमारे लिये (रयिं प्रयच्छतम्) = उस ऐश्वर्य को दीजिये जो (विश्वायुपोषसम्) = सब मनुष्यों का पोषण करनेवाला हो । अर्थात् जिस धन को हम सब के साथ बाँधकर उपयुक्त करनेवाले बनें ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- इन्द्र और अग्नि हम मस्तिष्क के ज्ञान-धन को तथा शरीर के शक्तिरूप धन को दें तथा हमें उस सम्पत्ति को प्राप्त करायें जो सभी के हित में विनियुक्त हो ।
0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

क उत्तम धनं प्राप्नोतीत्याह ॥

अन्वय:

हे इन्द्राग्नी ! सभासेनेशौ युवां यदीह नो विश्वायुपोषसं रयिं प्राऽयच्छतं तर्हि युवोरपि दिव्यानि पार्थिवा वस्वाधीनानि जायन्ताम् ॥९॥

पदार्थान्वयभाषाः - (इन्द्राग्नी) वायुविद्युताविव सभासेनेशौ (युवोः) युवयोः (अपि) (वसु) वसूनि (दिव्यानि) अतीवोत्तमानि (पार्थिवा) पृथिव्यां भवानि (आ) (नः) (इह) (प्र) (यच्छतम्) (रयिम्) श्रियम् (विश्वायुपोषसम्) समग्रायुःपुष्टिकराम् ॥९॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्या ! ये सभासेनेशा विद्युद्विद्यां विज्ञाय युष्मभ्यं प्रददति ते पूर्णायुष्करं धर्मेण प्राप्तं समग्रैश्वर्य्यं प्राप्नुवन्ति ॥९॥
0 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Indragni, give us here not only your own gifts but also the wealths and honours of the earth and heaven and bless us with full life and health distilled from the world of nature.
0 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

Who can obtain good wealth-is further told.

अन्वय:

O the President of the Council of ministers, and Commander-in-Chief of the army! you who are like the air and electricity, if you give us wealth in this world which sustains us for whole of our life and nourishes all living men, then all divine and terrestrial (earthly) riches may become yours.

भावार्थभाषाः - O men those presidents of the state and Commanders of the army, who acquire the knowledge of the science of electricity and give that to you, they get all wealth that sustains them for the whole of their life and which is obtained righteously.
0 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - हे माणसांनो ! जे सभा सेनापती विद्युत विद्या जाणून ती तुम्हाला देतात ते दीर्घायु होतात व धर्माने संपूर्ण ऐश्वर्य प्राप्त करतात. ॥ ९ ॥