वांछित मन्त्र चुनें
देवता: रथः ऋषि: गर्गः छन्द: भुरिक्पङ्क्ति स्वर: पञ्चमः

वन॑स्पते वी॒ड्व॑ङ्गो॒ हि भू॒या अ॒स्मत्स॑खा प्र॒तर॑णः सु॒वीरः॑। गोभिः॒ संन॑द्धो असि वी॒ळय॑स्वास्था॒ता ते॑ जयतु॒ जेत्वा॑नि ॥२६॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

vanaspate vīḍvaṅgo hi bhūyā asmatsakhā prataraṇaḥ suvīraḥ | gobhiḥ saṁnaddho asi vīḻayasvāsthātā te jayatu jetvāni ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

वन॑स्पते। वी॒ळुऽअ॑ङ्गः। हि। भू॒याः। अ॒स्मत्ऽस॑खा। प्र॒ऽतर॑णः। सु॒ऽवीरः॑। गोभिः॑। सम्ऽन॑द्धः। अ॒सि॒। वी॒ळय॑स्व। आ॒ऽस्था॒ता। ते॒। ज॒य॒तु॒। जेत्वा॑नि ॥२६॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:47» मन्त्र:26 | अष्टक:4» अध्याय:7» वर्ग:35» मन्त्र:1 | मण्डल:6» अनुवाक:4» मन्त्र:26


0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर वह राजा कैसे मित्रों की इच्छा करे, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (वनस्पते) किरणों के पालन करनेवाले सूर्य्य के समान वर्त्तमान (हि) जिससे (वीङ्वङ्गः) बलिष्ठ अङ्ग जिसके वह (प्रतरणः) पार करनेवाले (सुवीरः) अच्छे प्रकार वीरों से युक्त (गोभिः) उत्तम प्रकार शिक्षित वाणियों के साथ (सन्नद्धः) अच्छे प्रकार तैयार हुए आप (असि) हो इससे (अस्मत्सखा) हम लोगों के मित्र (भूयाः) हूजिये और (आस्थाता) स्थिति से युक्त हुए हम लोगों को (वीळयस्व) दृढ़ कराइये (ते) आपकी सेना (जेत्वानि) जीतने योग्य शत्रुओं की सेनाओं को (जयतु) जीते ॥२६॥
भावार्थभाषाः - मनुष्यों को चाहिये कि धार्मिक बलवान् के साथ मित्रता करें, जिससे सर्वदा विजय हो ॥२६॥
0 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'दृढ़ प्रकाशमय' शरीर-रथ

पदार्थान्वयभाषाः - [१] इस शरीर-रथ को यहाँ 'वनस्पते' शब्द से सम्बोधित किया है, स्पष्ट है कि इसका पोषण वनस्पतियों द्वारा ही होना चाहिए । हे (वनस्पते) = वनस्पति से बने हुए शरीर-रथ ! तू (हि) = निश्चय से (वीड्वङ्गः) = दृढ़ अंगोंवाला (भूया:) = हो । तू (अस्मत् सखा) = हमारा मित्र हो । (प्रतरणः) = जीवनयात्रा में सब विघ्नों को तैरते हुए यात्रा की पूर्ति का साधन बन । (सुवीर:) = तू उत्तम वीरतावाला हो। [२] तू (गोभिः) = इन्द्रियों से (सन्नद्धः) = सम्यक् बद्ध (असि) = है। तेरे में उस उस स्थान पर इन्द्रियाश्व जुते हुए हैं। अथवा तू ज्ञान की वाणियों से युक्त है, प्रकाशमय है। (वीडयस्व) = तू शक्तिशाली कर्मों को करनेवाला बन । (ते आस्थाता) = तेरे पर अधिष्ठित होनेवाला यह जीव (जेत्यानि) = जेतव्य शत्रुओं को (जयतु) = जीतनेवाला हो । काम-क्रोध आदि को परास्त करके यह अधिष्ठाता यात्रा को पूर्ण करनेवाला बने
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हमारा शरीर-रथ दृढ़ अंगोंवाला हो, ज्ञान के प्रकाश से युक्त हो। इस पर अधिष्ठित होकर शत्रुओं को परास्त करते हुए हम जीवनयात्रा को पूर्ण करें।
0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनः स राजा कीदृशान् सुहृद इच्छेदित्याह ॥

अन्वय:

हे वनस्पते ! हि यतो वीङ्वङ्गः प्रतरणः सुवीरो गोभिस्सह सन्नद्धस्त्वमसि तस्मादस्मत्सखा भूयाः। आस्थाता सन्नस्मान् वीळयस्व ते सेना जेत्वानि जयतु ॥२६॥

पदार्थान्वयभाषाः - (वनस्पते) वनानां किरणानां पालकः सूर्य इव (वीड्वङ्गः) वीळूनि बलिष्ठान्यङ्गानि यस्य सः (हि) यतः (भूयाः) (अस्मत्सखा) अस्माकं मित्रम् (प्रतरणः) प्रतारकः (सुवीरः) सुष्ठु वीरयुक्तः (गोभिः) सुशिक्षिताभिर्वाग्भिः (सन्नद्धः) सम्यक् सज्जः (असि) (वीळयस्व) दृढान् कारय (आस्थाता) आस्थायुक्तः (ते) तव (जयतु) (जेत्वानि) जेतुं योग्यानि शत्रुसैन्यानि ॥२६॥
भावार्थभाषाः - मनुष्यैर्धार्मिकेन बलवता मित्रता कार्या येन सर्वदा विजयः स्यात् ॥२६॥
0 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - O vanaspati, ruler, protector and promoter of forests and light of the sun for energy, be strong of your systemic body of governance and strong in the constituent parts of the system. Manned with noble young supporters, be our friend, pilot and saviour across the seas. You are self-controlled in mind and senses, strongly endowed with refined speech and manners, strengthen us who are committed to you, and let your forces win the battles with high morale.
0 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

What kind of friends should a king desire-is told.

अन्वय:

O hero! you who are like the sun, the protector of the rays, as you are firm and strong in body, taking all beyond miseries, very brave, endowed with well-trained and refined speeches, you be our friend. Being of good faith and devotion, make us firm. Let your army conquer the armies of your enemies.

भावार्थभाषाः - Men should have friendship with powerful persons, so that they may always achieve victory.
टिप्पणी: It is noteworthy that while Prof. Wilson, Griffith and others following Sayanacharya consider the mantra addressed to the forest wood of which the chariot is made, Rishi Dayanada Sarasvati taking into consideration the epithets used-takes it for a brave and strong hero. How wrong and misleading is therefore Griffith's foot note that 'This car is the defied object of this and the two following stanzas." (Griffith's translation of the Hymns of the Rigveda Vol. I. P. 612).
0 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - माणसांनी धार्मिक बलवानांबरोबर मैत्री करावी ज्यामुळे नेहमी विजय प्राप्त व्हावा. ॥ २६ ॥