वांछित मन्त्र चुनें

त्यमु॑ वो॒ अप्र॑हणं गृणी॒षे शव॑स॒स्पति॑म्। इन्द्रं॑ विश्वा॒साहं॒ नरं॒ मंहि॑ष्ठं वि॒श्वच॑र्षणिम् ॥४॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

tyam u vo aprahaṇaṁ gṛṇīṣe śavasas patim | indraṁ viśvāsāhaṁ naram maṁhiṣṭhaṁ viśvacarṣaṇim ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

त्यम्। ऊँ॒ इति॑। वः॒। अप्र॑ऽहनम्। गृ॒णी॒षे। शव॑सः। पति॑म्। इन्द्र॑म्। वि॒श्व॒ऽसह॑म्। नर॑म्। मंहि॑ष्ठम्। वि॒श्वऽच॑र्षणिम् ॥४॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:44» मन्त्र:4 | अष्टक:4» अध्याय:7» वर्ग:16» मन्त्र:4 | मण्डल:6» अनुवाक:4» मन्त्र:4


0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर मनुष्यों को किसकी स्तुति करनी चाहिये, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे मनुष्यो ! मैं (वः) आप लोगों और (त्यम्) उसको (उ) वितर्कपूर्वक (अप्रहणम्) अन्याय से नहीं किसी को मारनेवाले (शवसः) सेना के (पतिम्) स्वामी (विश्वासाहम्) सम्पूर्ण शत्रुओं की सेनाओं को सहनेवाले (मंहिष्ठम्) अत्यन्त महान् और (विश्वचर्षणिम्) धार्मिक मनुष्य काम देखनेवाले जिसके उस (नरम्) अग्रणी (इन्द्रम्) दुष्टाचारी शत्रुओं के विनाशक मनुष्य की (गृणीषे) प्रशंसा करता हूँ, जिसकी आप स्तुति करते हो ॥४॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्यो ! आप लोगों को उसकी प्रशंसा करनी चाहिये जो नित्य न्यायकारी, सबका सहनेवाला, महाशय, युद्ध आदि राजकर्म्मों में निपुण, दुष्टों का विदारक, दृढ़ उत्साही, मनुष्य होवे ॥४॥
0 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

शवसस्पति- विश्वचर्षणि

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (वः) = तुम सबके (अप्रहणम्) = अप्रहन्ता, न नष्ट करनेवाले (त्यम्) = उस प्रभु का (उ) = निश्चय से (गृणीषे) = स्तुति करता हूँ। मैं प्रभु का स्तवन करनेवाला बनता हूँ। वे प्रभु (शवसस्पतिम्) = बल के स्वामी हैं। मुझे बल देकर इस योग्य बनाते हैं कि मैं अपना रक्षण कर सकूँ । [२] उस प्रभु का मैं स्तवन करता हूँ जो (इन्द्रम्) = सब शत्रुओं का विद्रावण करनेवाले हैं। (विश्वासाहम्) = सब शत्रुओं का पराभव करनेवाला है। (नरम्) = हमें उन्नतिपथ पर ले चलनेवाले हैं। (मंहिष्ठम्) = दातृतम हैं, सब आवश्यक वस्तुओं [वसुओं] के देनेवाले हैं और (विश्चर्षणिम्) = सब के द्रष्टा हैं, सबका पालन करनेवाले हैं [one who looks after] |
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हम प्रभु का स्तवन करते हैं। प्रभु हमें शक्ति देकर शत्रु-शातन के आरक्षण के योग्य बनाते हैं।
0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनर्मनुष्यैः कः स्तोतव्योऽस्तीत्याह ॥

अन्वय:

हे मनुष्या ! अहं वस्त्यमु अप्रहणं शवसस्पतिं विश्वासाहं मंहिष्ठं विश्वचर्षणिं नरमिन्द्रं गृणीषे प्रशंसामि यं त्वं स्तौषि ॥४॥

पदार्थान्वयभाषाः - (त्यम्) तम् (उ) वितर्के (वः) युष्मान् (अप्रहणम्) योऽन्यायेन कञ्चिन्न प्रहन्ति (गृणीषे) स्तौमि। अत्र तिङ्व्यत्ययेनेट्स्थाने से। (शवसः) बलस्य सैन्यस्य (पतिम्) स्वामिनम् (इन्द्रम्) दुष्टाचारिशत्रुविनाशकम् (विश्वासाहम्) यो विश्वानि सर्वाणि शत्रुसैन्यानि सहते (नरम्) नेतारं नायकम् (मंहिष्ठम्) अतिशयेन महान्तम् (विश्वचर्षणिम्) विश्वचर्षणयो धार्मिका मनुष्या कार्यद्रष्टारो यस्य तम् ॥४॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्या ! युष्माभिस्तस्य प्रशंसा कार्या यो नित्यं न्यायकारी सर्वसहो महाशयो युद्धादिराजकर्मसु निपुणो दुष्टविदारको दृढोत्साही नरः स्यात् ॥४॥
0 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - All ye children of the earth, for you all I praise and celebrate that Indra, lord dispenser of justice and punishment without anger or violence, commander of power and forces of the nation, challenger of all negative forces of the world, leader of humanity, and great and glorious ruler of the men of vision and acts of universal value.
0 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

Who is to be admired be men-is further told.

अन्वय:

O men ! for your welfare, I praise that very great leader, who does not kill or harm anyone with injustice, who is lord of strength and army, who is subduer of all armies of enemies, who has under him all righteous men (as superintendents of different departments) and who is destroyer of the wicked foes.

भावार्थभाषाः - O men ! you should admire that leading person, who is ever just, bearer of all troubles, large hearted, expert in warfare and administration of the State, destroyer of the wicked and firmly zealous.
0 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - हे माणसांनो ! जो सदैव न्यायी, सहनशील, उदात्त, युद्धात व राज्यकार्यात निपुण, दुष्टांचा विदारक, दृढ उत्साही असेल त्याची तुम्ही प्रशंसा करावी. ॥ ४ ॥