वांछित मन्त्र चुनें

स॒त्यमिद्वा उ॑ अश्विना यु॒वामा॑हुर्मयो॒भुवा॑। ता याम॑न्याम॒हूत॑मा॒ याम॒न्ना मृ॑ळ॒यत्त॑मा ॥९॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

satyam id vā u aśvinā yuvām āhur mayobhuvā | tā yāman yāmahūtamā yāmann ā mṛḻayattamā ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

स॒त्यम्। इत्। वै। ऊँ॒ इति॑। अ॒श्वि॒ना॒। यु॒वाम्। आ॒हुः॒। म॒यः॒ऽभुवा॑। ता। याम॑न्। या॒म॒ऽहूत॑मा। याम॑न्। आ। मृ॒ळ॒यत्ऽत॑मा ॥९॥

ऋग्वेद » मण्डल:5» सूक्त:73» मन्त्र:9 | अष्टक:4» अध्याय:4» वर्ग:12» मन्त्र:4 | मण्डल:5» अनुवाक:6» मन्त्र:9


0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर मनुष्यों को क्या करना चाहिये, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (मयोभुवा) सुखकारक (अश्विना) अन्तरिक्ष और पृथिवी के सदृश अध्यापक और उपदेशक जनो ! जो (युवाम्) आप दोनों (यामहूतमा) प्रहरों को बुलानेवाले अत्यन्त (यामन्) प्रहर में (आ, मृळयत्तमा) सब ओर से अतीव सुखकारकों को (आहुः) कहते हैं (ता) वे दोनों (यामन्) प्रहर में (वै) निश्चय (सत्यम्) यथार्थ व्यवहार वा जल को (उ) तर्क के साथ (इत्) भी प्रचारित कीजिये ॥९॥
भावार्थभाषाः - जैसे भूमि और मेघ सब प्राणियों के सुखकारक हैं, वैसे ही अध्यापक और उपदेशक जन अत्यन्त सुखकारक हों ॥९॥
0 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

मयोभुवा-मृडयत्तमा

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (अश्विना) प्राणापानो! (द्यु॒वाम्) = आपको साधक लोग (सत्यम्) = सचमुच (इत् वा उ) = ही निश्चय से (मयोभुवाः) =' कल्याण के उत्पन्न करनेवाले' इस रूप में (आहुः) = कहते हैं। आपके द्वारा सब रोगों का निरास होकर वस्तुतः हमारा कल्याण होता है । [२] इसीलिए (ता) = वे प्राणापान (यामन्) = इस जीवन यज्ञ में (यामहूतमा) = आने के लिये अधिक से अधिक आह्वातव्य होते हैं। वे प्राणापान (यामन्) = इस जीवन यज्ञ में (आ) = सर्वथा (मृडयत्तमा) = अत्यन्त सुख को देनेवाले होते हैं। ये दीर्घ व नीरोग जीवन को प्राप्त कराके हमें सुखी करते हैं।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- प्राणापान [१] हमें नीरोग करते हैं, [२] अतिशयेन सुखी करते हैं ।
0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनर्मनुष्यैः किं कर्त्तव्यमित्याह ॥

अन्वय:

हे मयोभुवाऽश्विना ! यौ युवां यामहूतमा यामन्नामृळयत्तमा आहुस्ता यामन् वै सत्यमु इत्प्रचारयेतम् ॥९॥

पदार्थान्वयभाषाः - (सत्यम्) यथार्थं व्यवहारमुदकं वा (इत्) अपि (वै) निश्चये (उ) वितर्के (अश्विना) द्यावापृथिव्याविवाध्यापकोपदेशकौ (युवाम्) (आहुः) कथयन्ति (मयोभुवा) सुखं भावुकौ (ता) तौ (यामन्) यामनि प्रहरादौ (यामहूतमा) यौ यामानाह्वयतस्तावतिशयितौ (यामन्) यामनि (आ) (मृळयत्तमा) अत्यन्तसुखकारकौ ॥९॥
भावार्थभाषाः - यथा भूमिमेघौ सर्वेषां प्राणिनां सुखकरौ वर्त्तेते तथैवाध्यापकोपदेशकौ भृशं सुखकरौ भवेताम् ॥९॥
0 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Ashvins, leading lights of nature and humanity, earth and heaven, sages and scholars, true it is as they say you are the harbingers and givers of peace and well being. Most kind and responsive to the call of devotees, we pray, come and bring us the highest bliss on the wings of wind and light.
0 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

What should men do is told.

अन्वय:

O teachers and preachers ! you all are like the heaven and the earth and who are truly called the bestowers of happiness, also make the best use of your time and are duly the most gracious. Preach truth at all times with certainty.

भावार्थभाषाः - As the earth and cloud are givers of happiness to all living beings, so the teachers and preachers should be the bestowers of happiness.
0 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जशी भूमी व मेघ सर्व प्राण्यांना सुखकारक असतात. तसेच अध्यापक व उपदेशक सुखकारक व्हावेत. ॥ ९ ॥