वांछित मन्त्र चुनें
464 बार पढ़ा गया

तव॑ श्रि॒ये म॒रुतो॑ मर्जयन्त॒ रुद्र॒ यत्ते॒ जनि॑म॒ चारु॑ चि॒त्रम्। प॒दं यद्विष्णो॑रुप॒मं नि॒धायि॒ तेन॑ पासि॒ गुह्यं॒ नाम॒ गोना॑म् ॥३॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

tava śriye maruto marjayanta rudra yat te janima cāru citram | padaṁ yad viṣṇor upamaṁ nidhāyi tena pāsi guhyaṁ nāma gonām ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

तव॑। श्रि॒ये। म॒रुतः॑। म॒र्ज॒य॒न्त॒। रुद्र॑। यत्। ते॒। जनि॑म। चारु॑। चि॒त्रम्। प॒दम्। यत्। विष्णोः॑। उ॒प॒ऽमम्। नि॒ऽधायि॑। तेन॑। पा॒सि॒। गुह्य॑म्। नाम॑। गोना॑म् ॥३॥

464 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:5» सूक्त:3» मन्त्र:3 | अष्टक:3» अध्याय:8» वर्ग:16» मन्त्र:3 | मण्डल:5» अनुवाक:1» मन्त्र:3


स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (रुद्र) दुष्टों के रुलानेवाले ! जो (मरुतः) मनुष्य (तव) आपकी (श्रिये) लक्ष्मी के लिये (मर्जयन्त) शुद्ध करें (ते) आपका (यत्) जो (चारु) सुन्दर (चित्रम्) अद्भुत (पदम्) प्राप्त होने योग्य (जनिम) जन्म उसको शुद्ध करें और (यत्) जो आप (विष्णोः) व्यापक ईश्वर का (उपमम्) उपमायुक्त और (गोनाम्) इन्द्रियों वा किरणों का (गुह्यम्) गुप्त (नाम) नाम (निधायि) धारण करें (तेन) इसी हेतु से उनका आप (पासि) पालन करते हो, इससे सत्कार करने योग्य हो ॥३॥
भावार्थभाषाः - हे राजन् ! इसी से आपके जन्म का साफल्य होवे, जिससे आप ईश्वर के सदृश पक्षपात का त्याग करके प्रजाओं का पालन करो ॥३॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

शुद्ध हृदय में प्रभु की श्री का निवास

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (रुद्र) = सब रोगों का द्रावण करनेवाले प्रभो ! (तव श्रिये) = आपका आश्रय करने के लिये, आपकी श्री को प्राप्त करने के लिये (मरुतः) = प्राणसाधना करनेवाले पुरुष (मर्जयन्त) = अपने जीवन का शोधन करते हैं। अपवित्र जीवनवाले को तो आपकी श्री ने क्या प्राप्त होना ? हे इन्द्र ! (यत्) = जो (ते) = आपका (जनिम) = प्रादुर्भाव व विकास है, हृदयों में जो आपकी ज्योति का देखना है, वह चारु अत्यन्त सुन्दर है और (चित्रम्) अद्भुत है, हमारे ज्ञान को बढ़ानेवाला है [चित्र] । [२] (यत्) = जब (विष्णोः) = उस सर्वव्यापक प्रभु का (उपमं पदम्) = वह सर्वोच्च [highest] ज्ञान [ पद गतौ, गति =ज्ञान] (निधायि) = हृदय में स्थापित किया जाता है, तो हे प्रभो ! तेन उस ज्ञान से (गोनाम्) = इन ज्ञान की वाणियों के साथ सम्बद्ध (गुह्यं नाम) = हृदयस्थ नम्रता की भावना को (पासि) = आप रक्षित करते हैं। आप ज्ञान देते हैं, ज्ञान से उत्पन्न होनेवाली नम्रता को प्राप्त कराते हैं ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हम हृदयों को शुद्ध करते हुए प्रभु की श्री को प्राप्त करते हैं। प्रभु हमें ज्ञान व नम्रता को प्राप्त कराते हैं। प्रभु का स्तोता 'ज्ञानी व नम्र' होता है ।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनस्तमेव विषयमाह ॥

अन्वय:

हे रुद्र ! यो मरुतस्तव श्रिये मर्जयन्त ते यच्चारु चित्रं पदं जनिम तन्मर्जयन्त यत्त्वया विष्णोरुपमं गोनां गुह्यं नाम निधायि तेन ताँस्त्वं पासि तस्मात् सत्कर्त्तव्योऽसि ॥३॥

पदार्थान्वयभाषाः - (तव) (श्रिये) लक्ष्म्यै (मरुतः) मनुष्याः (मर्जयन्त) शोधयन्तु (रुद्र) दुष्टानां रोदयितः (यत्) (ते) तव (जनिम) जन्म (चारु) सुन्दरम् (चित्रम्) अद्भुतम् (पदम्) प्राप्तव्यम् (यत्) (विष्णोः) व्यापकस्येश्वरस्य (उपमम्) (निधायि) ध्रियेत (तेन) (पासि) (गुह्यम्) (नाम) (गोनाम्) इन्द्रियाणां किरणानां वा ॥३॥
भावार्थभाषाः - हे राजँस्तेनैव तव जन्मसाफल्यं भवेद्येन त्वमीश्वरवत्पक्षपातं विहाय प्रजाः पालयेः ॥३॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Agni, you are Rudra, lord of justice and dispensation. For your honour and excellence vibrant people come to you and anoint you and glorify the beautiful and wonderful name that is yours. The office of Vishnu, protector and sustainer, is vested in you, by that you protect and maintain the secret name and identity of the lights of stars.

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The duties of a ruler are mentioned.

अन्वय:

O Rudra (chastiser of the wickeds) ! good brave men purify you for attaining prosperity. They purify your wonderful and beautiful birth or body, which is to be acquired or achieved. Protect them with that secret name or subduing power of the senses which you have established in you being just like Omnipresent God. Therefore, you are worthy of veneration.

भावार्थभाषाः - O king! as you protect your subjects being impartial like God, then only your emergence or birth will be considered to be successful and useful, and not otherwise.

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - हे राजा! जेव्हा तू ईश्वराप्रमाणे भेदभावाचा त्याग करून प्रजेचे पालन करशील तेव्हा तुझा जन्म सफल होईल. ॥ ३ ॥