वांछित मन्त्र चुनें

उ॒त दा॒सस्य॑ व॒र्चिनः॑ स॒हस्रा॑णि श॒ताव॑धीः। अधि॒ पञ्च॑ प्र॒धीँरि॑व ॥१५॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

uta dāsasya varcinaḥ sahasrāṇi śatāvadhīḥ | adhi pañca pradhīm̐r iva ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

उ॒त। दा॒सस्य॑। व॒र्चिनः॑। स॒हस्रा॑णि। श॒ता। अ॒व॒धीः॒। अधि॑। पञ्च॑। प्र॒धीन्ऽइ॑व ॥१५॥

ऋग्वेद » मण्डल:4» सूक्त:30» मन्त्र:15 | अष्टक:3» अध्याय:6» वर्ग:21» मन्त्र:5 | मण्डल:4» अनुवाक:3» मन्त्र:15


0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे राजन् ! आप (प्रधीनिव) चक्र में स्थित पैनी कीलों के सदृश वर्त्तमान संसार में कण्टक दुष्टों को (पञ्च) पाँच (शता) सौ वा (सहस्राणि) सहस्रों दुष्टों का (अधि, अवधीः) नाश करो (उत) और (वर्चिनः) बहुत पढ़े हुए (दासस्य) सेवक के जनों को पालिये ॥१५॥
भावार्थभाषाः - वह राजा जो राजमान राजपुरुषों से यदि दुष्टों का निवारण करके श्रेष्ठों का सत्कार करे तो सम्पूर्ण जगत् उसका सेवक होवे ॥१५॥
0 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'वर्ची' के शतश: दुर्गों का संहार

पदार्थान्वयभाषाः - [१] 'वर्चस्' शब्द शक्ति के लिये प्रयुक्त होता है। इस शक्ति का प्रयोग उत्तम मार्ग से करनेवाला 'वर्चस्वी' कहलाता है। इस शक्ति का दुरुपयोग करनेवाला 'वर्ची' हो जाता है। (उत) = और (दासस्य) = औरों का उपक्षय करनेवाली (वर्चिन:) = दुष्ट शक्तिवाली आसुर-भावना के पञ्चशता पाँच सौ अथवा (सहस्त्राणि) = हजारों रूपों को हे प्रभो! आप (अधि अवधी:) = आधिक्येन नष्ट करते हैं । [२] इस प्रकार इन्हें नष्ट करते हैं, (इव) = जैसे कि (प्रधीन्) = चक्र के चारों ओर स्थित शंकुओं को नष्ट करते हैं। आसुरभावनाएँ हमें ऐसे ही घेरे रखती हैं, जैसे कि चक्र को शंकु घेरे हुए होते हैं। ये आसुर भावनाएँ अत्यन्त प्रबल होती हैं। ये हमारे विनाश का कारण बनती हैं। प्रभुकृपा से ही इनका विनाश होता है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हम वर्चस्वी बनें, नकि वर्ची । हमारी शक्ति परपीड़न में विनियुक्त होती हुई आसुर न बन जाए।
0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनस्तमेव विषयमाह ॥

अन्वय:

हे राजंस्त्वं प्रधीनिव वर्त्तमानान् पञ्च शता सहस्राणि दुष्टानध्यवधीरुतापि वर्चिनो दासस्य जनान् पालय ॥१५॥

पदार्थान्वयभाषाः - (उत) अपि (दासस्य) सेवकस्य (वर्चिनः) बह्वधीतस्य (सहस्राणि) असंख्यानि (शता) शतानि (अवधीः) हन्याः (अधि) (पञ्च) (प्रधीनिव) चक्रस्थानि तीक्ष्णानि कीलकानीव वर्त्तमानान् जगत्कण्टकान् दुष्टान् ॥१५॥
भावार्थभाषाः - स राजभी राजपुरुषैर्यदि दुष्टान्निवार्य्य श्रेष्ठान् सत्कुर्य्यात्तर्हि सर्वं जगत् तस्य सेवकं भवेत् ॥१५॥
0 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - But destroy the hundreds and thousands of the violent demons who are fixed in society like five fellies fixed round the spokes of a wheel.
0 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The Statecraft is described more elaborately.

अन्वय:

O ruler! as sharp nails affixed in an axle smash the hurdles, the same way, you should destroy hundreds and thousands wickeds thoroughly; and those who are well intelligent and learned and are under your service, you should protect them.

भावार्थभाषाः - The ruler who looks after and protects the State officers from the clutch of the wickeds and gives due respect to the noble persons or people take him to be their master.
0 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - राजाने राजपुरुषाद्वारे जर दुष्टांचे निवारण करून श्रेष्ठांचा सत्कार केला तर संपूर्ण जग त्याचे सेवक बनेल. ॥ १५ ॥