वांछित मन्त्र चुनें

आदित्प॒श्चा बु॑बुधा॒ना व्य॑ख्य॒न्नादिद्रत्नं॑ धारयन्त॒ द्युभ॑क्तम्। विश्वे॒ विश्वा॑सु॒ दुर्या॑सु दे॒वा मित्र॑ धि॒ये व॑रुण स॒त्यम॑स्तु ॥१८॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ād it paścā bubudhānā vy akhyann ād id ratnaṁ dhārayanta dyubhaktam | viśve viśvāsu duryāsu devā mitra dhiye varuṇa satyam astu ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

आत्। इत्। प॒श्चा। बु॒बु॒धा॒नाः। वि। अ॒ख्य॒न्। आत्। इत्। रत्न॑म्। धा॒रय॒न्त॒। द्युऽभ॑क्तम्। विश्वे॑। विश्वा॑सु। दुर्या॑सु। दे॒वाः। मित्र॑। धि॒ये। व॒रु॒ण॒। स॒त्यम्। अ॒स्तु॒॥१८॥

ऋग्वेद » मण्डल:4» सूक्त:1» मन्त्र:18 | अष्टक:3» अध्याय:4» वर्ग:15» मन्त्र:3 | मण्डल:4» अनुवाक:1» मन्त्र:18


0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

अब वाणी के विषय को इस अगले मन्त्र में कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (वरुण) दुष्ट पुरुषों के बाँधनेवाले (मित्र) मित्र ! जैसे (बुबुधानाः) विशेष करके जानते हुए (विश्वे) सम्पूर्ण (देवाः) विद्वान् जन (विश्वासु) सब (दुर्य्यासु) स्थानों घरों में (द्युभक्तम्) बिजुली आदि पदार्थों से सेवित (रत्नम्) धन को (धारयन्त) धारण करते हैं और (आत्) अनन्तर (इत्) ही (पश्चा) पीछे से इसका (वि, अख्यन्) विशेष करके उपदेश दें (आत्) अनन्तर (इत्) ही वह (सत्यम्) सत्य (धिये) बुद्धि वा उत्तम कर्म के लिये (अस्तु) हो ॥१८॥
भावार्थभाषाः - जो लोग ब्रह्मचर्य्य से विद्या, उत्तम शिक्षा, सत्य और धर्माचरणों को धारण करके अन्य जनों के प्रति उपदेश देते हैं, वे बुद्धि को बढ़ा के सर्वत्र प्रसिद्ध हो के आनन्द से घरों में रहते हैं ॥१८॥
0 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

प्रत्याहार

पदार्थान्वयभाषाः - [१] गतमन्त्र के अनुसार जीवन में ज्ञान सूर्य का उदय होने पर (बुबुधाना:) = ये ज्ञानी लोग (आत् इत्) = शीघ्र ही (पश्चा व्यख्यन्) = पीछे की ओर देखते हैं, इन्द्रियों को प्रत्याहृत करके अन्तर्मुखी वृत्तिवाले होते हैं। वस्तुतः यह प्रत्याहार ही इनके जीवनों को उत्तम बनाता है। (आत् इत्) = इस प्रत्याहार के बाद ये ज्ञानी पुरुष (द्युभक्तम्) = दीप्ति से युक्त (रत्नम्) = रत्न को (धारयन्त) = धारण करते हैं। शरीर में सोम-वीर्य ही दीप्तियुक्त रत्न है। इस रत्न के धारण से जहाँ शरीर तेजस्वी बनता है वहाँ मस्तिष्क दीप्तिमय होता है। इसीलिए इस रत्न को 'द्युभक्त' कहा गया है। [२] इनके (विश्वासु) = [सर्वांसु in totality स्वस्थ] सब अंग-प्रत्यंगों की शक्ति से युक्त स्वस्थ (दुर्यासु) = शरीर रूप गृहों में (विश्वे देवाः) = सब देव अपने-अपने स्थान में स्थित होते हैं 'सर्वा ह्यस्मिन्देवता गावो गोष्ठ इवासते' । हे मित्र रोगों व पापों से बचानेवाले [प्रमीते: त्रायते] वरुण-द्वेषों के निवारक प्रभो ! इस धिये= ज्ञानपूर्वक कर्म करनेवाले पुरुष के लिये सत्यं अस्तु सत्य हो । इसका जीवन सत्यमय बने और यह सत्य प्रभु को प्राप्त करनेवाला हो ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हम प्रत्याहार की वृत्तिवाले बनकर शरीर में सोम का रक्षण करें। हमारा शरीर सब देवों का अधिष्ठान हो । ज्ञान पूर्वक कर्मों को करते हुए हम 'सत्य' प्रभु को प्राप्त करें।
0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

अथ वाणीविषयमाह ॥

अन्वय:

हे वरुण मित्र ! यथा बुबुधाना विश्वे देवा विश्वासु दुर्य्यासु द्युभक्तं रत्नं धारयन्ताऽऽदित् पश्चैतद् व्यख्यन्नाऽऽदित्तत्सत्यं धियेऽस्तु ॥१८॥

पदार्थान्वयभाषाः - (आत्) आनन्तर्ये (इत्) एव (पश्चा) पश्चात् (बुबुधानाः) विजानन्तः (वि) विशेषेण (अख्यन्) उपदिशन्तु (आत्) (इत्) (रत्नम्) धनम् (धारयन्त) धारयन्ति (द्युभक्तम्) विद्युदादिभिस्सेवितम् (विश्वे) सर्वे (विश्वासु) (दुर्यासु) गृहेषु (देवाः) (मित्र) सखे (धिये) प्रज्ञायै कर्मणे वा (वरुण) दुष्टानां बन्धक (सत्यम्) त्रैकाल्याऽबाध्यम् (अस्तु) भवतु ॥१८॥
भावार्थभाषाः - ये ब्रह्मचर्य्येण विद्यासुशिक्षासत्यधर्माचरणान् धृत्वाऽन्यान् प्रत्युपदिशन्ति ते प्रज्ञां वर्धयित्वा सर्वत्र प्रसिद्धा भूत्वाऽऽनन्देन गृहेषु वसन्ति ॥१८॥
0 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - And then men of vision, wisdom and knowledge light, celebrate and proclaim the might and splendour of Agni, bearing and enjoying the jewels of wealth gifted by the light and energy of the sun, fire and electricity. May all the divinities of nature and nobilities of humanity, and Mitra, the sun, friend of life, and Varuna, the spatial waters, givers of love, peace and justice, be good and true to the wish and desire and intellectual efforts of humanity in all homes and over all the paths of life.
0 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The attributes of the proper use of speech are mentioned.

अन्वय:

O Varuna (fastener or punisher of the wicked! O Mitra (friend)! all the highly learned persons dwelling in their homes, uphold the wealth got from the proper use of electricity and other elements, and teach lessons about them to others. Likewise, you should also do, so that this knowledge may be true at all times for the benefit of the intellect and good actions.

भावार्थभाषाः - The persons who observe Brahamcharya, impart knowledge, good education, truth and righteous conduct and instruct others about hem. They enhance their intellectual power and being renowned stay at their homes happily.
0 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जे लोक ब्रह्मचर्याने विद्या, सुशिक्षण, सत्य व धर्माचरण धारण करतात व इतरांना उपदेश करतात ते बुद्धी वाढवून सर्वत्र प्रसिद्ध होऊन आनंदाने गृही रमतात. ॥ १८ ॥