वांछित मन्त्र चुनें

अग्न॑ इ॒ळा समि॑ध्यसे वी॒तिहो॑त्रो॒ अम॑र्त्यः। जु॒षस्व॒ सू नो॑ अध्व॒रम्॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

agna iḻā sam idhyase vītihotro amartyaḥ | juṣasva sū no adhvaram ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

अग्ने॑। इ॒ळा। सम्। इ॒ध्य॒से॒। वी॒तिऽहो॑त्रः। अम॑र्त्यः। जु॒षस्व॑। सु। नः॒। अ॒ध्व॒रम्॥

ऋग्वेद » मण्डल:3» सूक्त:24» मन्त्र:2 | अष्टक:3» अध्याय:1» वर्ग:24» मन्त्र:2 | मण्डल:3» अनुवाक:2» मन्त्र:2


0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

अब विद्वानों को कैसे दूसरों की उन्नति करनी चाहिये, इस विषय को अगले मन्त्र में कहा है।

पदार्थान्वयभाषाः - हे (अग्ने) अग्नि के तुल्य विद्या के प्रकाश से युक्त पुरुष ! (अमर्त्यः) आत्मरूप से मरणधर्मरहित (वीतिहोत्रः) उत्तम गुणों से पूरित विद्याओं के स्वीकारकारी आप जो (इळा) उत्तम प्रकार शिक्षित स्तुति करने योग्य वाणी है और जिससे आप (सम्) (इध्यसे) उत्तम प्रकार प्रकाशित हो उसके साथ (नः) हम लोगों के (अध्वरम्) अहिंसा आदि व्यवहार से युक्त यज्ञ का (सु, जुषस्व) अच्छे प्रकार सेवन करो ॥२॥
भावार्थभाषाः - विद्वानों को चाहिये कि जिससे अपनी वृद्धि हो, उसीसे अन्य जनों की उन्नति करें ॥२॥
0 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

यज्ञ-रक्षण

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (अग्ने) = शत्रुओं का दहन करनेवाले प्रभो! आप (इडा) = वेदवाणी द्वारा (समिध्यसे) = निर्मल हृदयों में दीप्त किए जाते हो, अर्थात् वेदवाणी के अध्ययन से शुद्ध हृदय होकर हम आपका दर्शन कर पाते हैं। आप (वीतिहोत्र:) = [वीतिः प्रीतिविषयं होत्रं यस्य सा०] यज्ञों में (प्रीतिमान्) = हैं यज्ञशील पुरुष आपको प्रिय होते हैं। यज्ञों द्वारा आपका उपासन होता है 'यज्ञेन यज्ञमयजन्त देवाः' । (अमर्त्यः) = आप अमर्त्य हैं, उपासक को भी आप अमृतत्त्व प्राप्त कराते हैं । [२] आप (नः) = हमारे (अध्वरम्) = यज्ञ को (सु) = अच्छी प्रकार (जुषस्व) = प्रीतिपूर्वक सेवन करिए। हमारा यज्ञ आपको प्रिय हो। आपके सहाय्य से ही यह यज्ञ पूर्ण होना है। आप ही सब यज्ञों के रक्षक हैं। मेरे जीवनयज्ञ का रक्षण भी आपके ही हाथ में है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हम वेदज्ञान अपनाकर प्रभु को हृदयों में समिद्ध करें। प्रभु हमारे जीवन-यज्ञ का रक्षण करेंगे।
0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

अथ विद्वद्भिः कथमन्येषामुन्नतिः कार्येत्याह।

अन्वय:

हे अग्नेऽमर्त्यो वीतिहोत्रस्त्वं येळास्ति यथा त्वं समिध्यसे तथा सह नोऽध्वरं सु जुषस्व ॥२॥

पदार्थान्वयभाषाः - (अग्ने) अग्निवद्विद्याप्रकाशयुक्त (इळा) सुशिक्षिता स्तोतुमर्हा वाक् (सम्) सम्यक् (इध्यसे) प्रकाश्यसे (वीतिहोत्रः) वीतीनां शुभगुणव्याप्तानां विद्यानां होत्रं स्वीकरणं यस्य सः (अमर्त्यः) आत्मत्वेन मरणधर्मरहितः (जुषस्व) सेवस्व (सु)। अत्र निपातस्य चेति दीर्घः। (नः) अस्माकम् (अध्वरम्) अहिंसादिव्यवहारयुक्तं यज्ञम् ॥२॥
भावार्थभाषाः - विद्वद्भिर्येन स्वेषां वृद्धिर्भवेत् तेनैवान्येषामपि उन्नतिः कार्य्या ॥२॥
0 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Agni, light of life, you shine by flames of fire, and flow with streams of the holy Word. Immortal you are, harbinger of peace, prosperity and joy. Join, enjoy to your heart’s content and bless our yajna of love, non violence and good fellowship.
0 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

How should the enlightened persons help others in their progress.

अन्वय:

O learned person ! shining with the light of knowledge like the fire, you are immortal (by the nature of soul). You have received the knowledge of many sciences which glow with the admirable speech. Be pleased and come to our non-violent sacrifice, guiding us with noble words and speech.

भावार्थभाषाः - It is the duty of the enlightened persons to tell others about the means by which they can progress.
0 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - ज्यामुळे आपली वृद्धी होते त्याद्वारेच विद्वानांनी इतरांची उन्नती करावी. ॥ २ ॥