वांछित मन्त्र चुनें

आपो॒ मौष॑धीमतीरे॒तस्या॑ दि॒शः पा॑न्तु॒ तासु॑ क्रमे॒ तासु॑ श्रये॒ तां पुरं॒ प्रैमि॑। ता मा॑ रक्षन्तु॒ ता मा॑ गोपायन्तु॒ ताभ्य॑ आ॒त्मानं॒ परि॑ ददे॒ स्वाहा॑ ॥

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

आपः। मा। ओषधीऽमतीः। एतस्याः। दिशः। पान्तु। तासु। क्रमे। तासु। श्रये। ताम्। पुरम्। प्र। एमि। ताः। मा। रक्षन्तु। ताः। मा। गोपायन्तु। ताभ्यः। आत्मानम्। परि। ददे। स्वाहा ॥१७.६॥

अथर्ववेद » काण्ड:19» सूक्त:17» पर्यायः:0» मन्त्र:6


0 बार पढ़ा गया

पण्डित क्षेमकरणदास त्रिवेदी

रक्षा करने का उपदेश।

पदार्थान्वयभाषाः - (ओषधीमतीः) ओषधियों [अन्न सोमरस आदि] वाली (आपः) श्रेष्ठ गुणों में व्याप्त प्रजाएँ [उत्पन्न जीव] (मा) मुझे (एतस्याः) इस [बीचवाली] (दिशः) दिशा से (पान्तु) बचावें, (तासु) उनमें [प्रजाओं के विश्वास में] (क्रमे) मैं पद बढ़ाता हूँ, (तासु) उनमें (श्रये) आश्रय लेता हूँ, (ताम्) उस (पुरम्) अग्रगामिनी शक्ति [वा दुर्गरूप परमेश्वर] को (प्र) अच्छे प्रकार (एमि) मैं प्राप्त होता हूँ। (ताः) वे [प्रजाएँ] (मा) मुझे (रक्षन्तु) बचावें, (ताः) वे (मा) मुझे (गोपायन्तु) पालें, (ताभ्यः) उनको (आत्मानम्) अपना आत्मा [मन-सहित देह और जीव] (स्वाहा) सुन्दर वाणी [दृढ़ प्रतिज्ञा] के साथ (परि ददे) मैं सौंपता हूँ ॥६॥
भावार्थभाषाः - मन्त्र १ के समान है ॥६॥
टिप्पणी: ६−(आपः) आप्लृ-व्याप्तौ-क्विप्, आप्ताः प्रजाः-दयानन्दभाष्ये-यजु०६।२७ (मा) माम् (ओषधीमतीः) ओषधीमत्यः। अन्नसोमरसादियुक्ताः (पान्तु) रक्षन्तु (तासु) अप्सु। प्रजासु (ताः) आपः। प्रजाः (रक्षन्तु) (गोपायन्तु) पालयन्तु (ताभ्यः) प्रजाभ्यः। अन्यत् पूर्ववत् ॥