0 बार पढ़ा गया
पण्डित क्षेमकरणदास त्रिवेदी
परमात्मा और जीवात्मा के विषय का उपदेश।
पदार्थान्वयभाषाः - [हे सूर्य !] (देवानाम्) गतिशील [चन्द्र आदि लोकों] की (विशः) प्रजाओं को (प्रत्यङ्) सन्मुख होकर, (मानुषीः) मानुषी मनुष्य संबन्धी [पार्थिव प्रजाओं] को (प्रत्यङ्) सन्मुख होकर और (विश्वम्) सब जगत् को (प्रत्यङ्) सन्मुख होकर (स्वः) सुख से (दृशे) देखने के लिये (उत्) ऊँचा होकर (एषि) तू प्राप्त होता है ॥२०॥
भावार्थभाषाः - सूर्य गोल आकार बहुत बड़ा पिण्ड है, इसलिये वह सब लोकों को सन्मुख दीखता है, और सब लोक उसके आकर्षण प्रकाशन आदि से सुख पाते हैं, ऐसे ही परमात्मा के सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान् होने से उसके नियम पर चलकर सब सुखी रहते हैं ॥२०॥यह मन्त्र कुछ भेद से ऋग्वेद में है−१।५०।५, और सामवेद−पू० ६।१४।१० ॥
टिप्पणी: २०−(प्रत्यङ्) अभिमुखः सन् (देवानाम्) गतिशीलानां चन्द्रादिलोकानाम् (विशः) प्रजाः (प्रत्यङ्) (उत्) ऊर्ध्वः सन् (एषि) प्राप्नोषि (मानुषीः) मनुष्यसम्बन्धिनीः पार्थिवप्रजाः (प्रत्यङ्) (विश्वम्) सर्वम् (स्वः) सुखेन (दृशे) द्रष्टुम् ॥
