Go To Mantra
Viewed 361 times

अ॒ग्निमिन्धा॑नो॒ मन॑सा॒ धियं॑ सचेत॒ मर्त्य॑: । अ॒ग्निमी॑धे वि॒वस्व॑भिः ॥

English Transliteration

agnim indhāno manasā dhiyaṁ saceta martyaḥ | agnim īdhe vivasvabhiḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

अ॒ग्निम् । इन्धा॑नः । मन॑सा । धिय॑म् । स॒चे॒त॒ । मर्त्यः॑ । अ॒ग्निम् । ई॒धे॒ । वि॒वस्व॑ऽभिः ॥ ८.१०२.२२

Rigveda » Mandal:8» Sukta:102» Mantra:22 | Ashtak:6» Adhyay:7» Varga:12» Mantra:7 | Mandal:8» Anuvak:10» Mantra:22


HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

उपासना - बुद्धि- पवित्रता

Word-Meaning: - [१] (मर्त्यः) = सामान्यतः विषयों की ओर जानेवाला [विषयों के पीछे मरनेवाला] मनुष्य, विषयासक्ति को छोड़ने के उद्देश्य से, (मनसा) = मन से मनन व चिन्तन के द्वारा (अग्निम्) = उस अग्रेणी प्रभु को (इन्दायः) = अपने अन्दर समिद्ध करता हुआ (धियं सचेत) = बुद्धि को प्राप्त करे, बुद्धि का अपने साथ समवाय करे। यह बुद्धि ही उसे विषयासक्ति से मुक्त करेगी । 'उपासना से बुद्धि व बुद्धि से विषयासक्ति का निराकरण' यह क्रम है। एवं उपासना हमारे जीवनों को पवित्र कर डालती है। [२] मैं (विवस्वभिः) = विद्वान् पुरुषों के सम्पर्क से (अग्निम् ईधे) = उस प्रभु को ही अपने हृदय में समिद्ध करता हूँ। ज्ञानियों का सम्पर्क हमें भी ज्ञानी बनाता है। तब हम प्रभु की ओर झुकते हैं और सब विषय-वासनाओं से मुक्त हो जाते हैं।
Connotation: - भावार्थ-हम कितने भी गिर जायें, उपासना से हमें बुद्धि प्राप्त होगी और हम फिर उत्त्थान को प्राप्त करेंगे। सो ज्ञानियों के सम्पर्क से हम प्रभु को अपने अन्दर दीप्त करें। अब यह व्यक्ति अपना उत्थान करनेवाला व उत्तम भरण करनेवाला 'सोभरि' बनता है। समझदार हो जाने से अब यह 'काण्व' है । यह अग्नि का आराधन करता हुआ कहता है-

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - When the mortal starts lighting the fire in the vedi, let him, with his whole mind in concentration, call up all his faculties of perception, thought and action and say: I light the fire with all my light, will and awareness and awaken the divine in the soul.