Go To Mantra
Viewed 474 times

स ईं॑ स॒त्येभि॒: सखि॑भिः शु॒चद्भि॒र्गोधा॑यसं॒ वि ध॑न॒सैर॑दर्दः । ब्रह्म॑ण॒स्पति॒र्वृष॑भिर्व॒राहै॑र्घ॒र्मस्वे॑देभि॒र्द्रवि॑णं॒ व्या॑नट् ॥

English Transliteration

sa īṁ satyebhiḥ sakhibhiḥ śucadbhir godhāyasaṁ vi dhanasair adardaḥ | brahmaṇas patir vṛṣabhir varāhair gharmasvedebhir draviṇaṁ vy ānaṭ ||

Pad Path

सः । ई॒म् । स॒त्येभिः॑ । सखि॑ऽभिः । शु॒चत्ऽभिः॑ । गोऽधा॑यसम् । वि । ध॒न॒ऽसैः । अ॒द॒र्द॒रित्य॑दर्दः । ब्रह्म॑णः । पतिः॑ । वृष॑ऽभिः । व॒राहैः॑ । घ॒र्मऽस्वे॑देभिः । द्रवि॑णम् । वि । आ॒न॒ट् ॥ १०.६७.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:67» Mantra:7 | Ashtak:8» Adhyay:2» Varga:16» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:5» Mantra:7


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सः-ब्रह्मणः-पति) वह महान् राष्ट्र का पालक राजा (सत्येभिः-सखिभिः) सत्य आचरणवान्, समान धर्मवाले (शुचद्भिः-धनसैः) पवित्र मनवाले, धनपूर्ण प्रजाजनों के साथ (गोधायसं वि-अदर्दः) दूसरे के पृथिव्यादि पदार्थ के हड़पनेवाले चोर को नष्ट करता है (वृषभिः-वराहैः) सुखवर्षक वरणीय आहार के उपायों से प्राप्त आहार से युक्त (घर्मस्वेदिभिः) श्रम से प्राप्त करनेवालों के द्वारा दिये हुए (द्रविणं व्यानट् ) धन को जो प्राप्त करता है, वही शासक होने योग्य है ॥७॥
Connotation: - जो राजा गुणवान्, पवित्र मनवाले सच्चे, प्रतिष्ठित, प्रमुख राष्ट्रिय जनों के सहयोग से अपहरणकर्त्ता को दण्ड देता है तथा पवित्र कार्य करनेवाले श्रेष्ठ अर्थात् सच्चाई से कमानेवालों के उपहाररूप में दिये धन को स्वीकार करता है, वह राजा होने योग्य है ॥७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

कैसे मित्र ?

Word-Meaning: - [१] (स) = वह (ईम्) = सचमुच (सत्येभिः) = सत्य का पालन करनेवाले, (शुचद्भिः) = अपने मनों को पवित्र बनानेवाले, (धनसैः) = धनों का संविभाग करनेवाले, अर्थात् सारे का सारा स्वयं न खा जानेवाले (सखिभिः) = मित्रों के साथ (गोधायसम्) = हमारी इन्द्रियरूप गौओं को चुराकर कहीं अज्ञानान्धकार में छुपाकर रखनेवाले वलः वृत्र-वासनात्मक शत्रु को (वि अदर्ष:) = विदीर्ण करता है। संसार में मित्रों का संग ही हमें बनाता व बिगाड़ता है। अच्छे मित्रों के साथ हम बन जाते हैं, बुरों के साथ बिगड़ जाते हैं। यहाँ हमारे मित्र 'सत्य, शुचि व धनों का संविभाग करनेवाले' हैं । इससे उत्तम मित्र हो ही क्या सकते हैं ? [२] यह उत्तम मित्रों के साथ 'वल' का विदारण करनेवाला (ब्रह्मणस्पतिः) = ज्ञान का स्वामी बनता है और (वृषभिः) = पुण्यों से पुण्यात्मक कर्मों से (वराहैः) = [वरम् आहन्ति =गच्छति] शुभ उपायों के अवलम्बन से तथा (घर्मस्वेदेभिः) = [घृ-क्षरण] स्वेद के क्षरण से, पसीना बहाने के द्वारा, (द्रविणम्) = धन को (व्यानट्) = प्राप्त करता है। ज्ञानी बनकर यह धन को पुण्यात्मक कर्मों से शुभ उपायों से तथा खूब मेहनत से [ पसीना बहाकर ही] कमाता है ।
Connotation: - भावार्थ-हमारे मित्र सत्यवादी, पवित्र व निःस्वार्थी हों। हम पुण्य व शुभ कामयुक्त उपायों से धनार्जन करें।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सः-ब्रह्मणः-पतिः) स महतो राष्ट्रस्य पालकः (सत्येभिः-सखिभिः-शुचद्भिः-धनसैः) सत्याचरणवद्भिः समानधर्मकैः पवित्रमनस्कैर्धन-सम्भक्तैर्धनपूर्णैः सह (गोधायसं वि-अदर्दः) अन्यस्य पृथिव्यादिपदार्थस्य धारकं ग्रहीतारं चौरं विदारयति नाशयति (वृषभिः वराहैः-घर्मस्वेदिभिः-द्रविणं व्यानट्) सुखवर्षकैर्वरणीया-हारोपायप्राप्ताहारयुक्तैः “वराहः-वराहारः” [निरु० ५।४] श्रमेण सुप्राप्तकर्तृभिर्दत्तं धनं प्राप्नुयात् स शासकः ॥७॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Brahmanaspati, master, protector, promoter and ruler of the world of existence, blest with divine light, vision and speech breaks down the thief of cows, i.e., hoarders, exploiters and destroyers of the wealth of life. He breaks them down with the help and cooperation of friends and associates who are generous, self-fulfilled, fervently dedicated to truth, purity of conduct, laws of Dharma and rectitude, and blest with ample means and materials for the achievement of their goal. Thus does he recover and establish wealth and common wealth for the individual and the society.