Go To Mantra
Viewed 432 times

उ॒त व्र॒तानि॑ सोम ते॒ प्राहं मि॑नामि पा॒क्या॑ । अधा॑ पि॒तेव॑ सू॒नवे॒ वि वो॒ मदे॑ मृ॒ळा नो॑ अ॒भि चि॑द्व॒धाद्विव॑क्षसे ॥

English Transliteration

uta vratāni soma te prāham mināmi pākyā | adhā piteva sūnave vi vo made mṛḻā no abhi cid vadhād vivakṣase ||

Mantra Audio
Pad Path

उ॒त । व्र॒तानि॑ । सो॒म॒ । ते॒ । प्र । अ॒हम् । मि॒ना॒मि॒ । पा॒क्या॑ । अध॑ । पि॒ताऽइ॑व । सू॒नवे॑ । वि । वः॒ । मदे॑ । मृ॒ळ । नः॒ । अ॒भि । चि॒त् । व॒धात् । विव॑क्षसे ॥ १०.२५.३

Rigveda » Mandal:10» Sukta:25» Mantra:3 | Ashtak:7» Adhyay:7» Varga:11» Mantra:3 | Mandal:10» Anuvak:2» Mantra:3


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सोम) हे शान्तस्वरूप परमात्मन् ! (उत) अवश्य (ते व्रतानि) तेरे नियमों-आदेशों को (अहम्) मैं उपासक (पाक्या प्र-मिनामि) विपक्व प्रज्ञा से प्रकृष्टरूप में प्राप्त होता हूँ पालन करता हूँ (अध) पुनः (सूनवे पिता-इव) तू पुत्र के लिये पिता की भाँति वर्तता है (नः मृळ) हमें सुखी कर (अभि चित्-वधात्) कदाचिद् होनेवाले घातक प्रहार से भी रक्षा कर (वः-मदे वि) तेरे हर्षप्रद शरण में विशेषरूप से हम रहें। (विवक्षसे) तू महान् है ॥३॥
Connotation: - विशेष परिपक्व बुद्धि से परमात्मा के आदेशों को पालन करना चाहिये। वह पुत्र को पिता के समान होनेवाले घातक प्रहार से बचाता है ॥३॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

परमात्म-प्रेप्सा [प्राप्ति की कामना]

Word-Meaning: - [१] हे (सोम) = शान्त प्रभो ! (अहम्) = मैं गत मन्त्र के अनुसार धन- सम्बन्धी कामनाओं से तो ऊपर उठता ही हूँ, (उत) और (ते व्रतानि) = आपके व्रतों को, आपकी प्राप्ति के साधनभूत व्रतों को (पाक्या) = परिपक्व बुद्धि से (प्रमिनामि) = [प्रकर्षेण करोमीत्यर्थ: सा० ] = खूब ही सम्पादित करता हूँ मैं आपका ज्ञान भक्त बनता हूँ । बुद्धि की परिपक्वता से सृष्टि के एक-एक पदार्थ में आपकी महिमा को देखता हूँ, और प्रत्येक पदार्थ को आपका स्तवन करता हुआ अनुभव करता हूँ। [२] (अधा) = अब तो (इव पिता सुनवे) = जैसे पिता पुत्र के लिये उसी प्रकार (वः) = आपकी प्राप्ति के (विमदे) = विशिष्ट आनन्द में, (नः) = हमें (अभि चित्) = दोनों ओर ही, अर्थात् अन्दर और बाहर (वधात्) = वध से, अर्थात् आन्तर व बाह्य शत्रुओं के विनाश से (मृडा) = सुखी कीजिए। आपकी शक्ति से ही शत्रुओं का नाश होता है, विशेषतः इन कामादि अन्तः शत्रुओं का नाश मेरी ही शक्ति से नहीं होनेवाला । इन्हें तो आप ही मेरे लिये विजय करेंगे। जिससे (विवक्षसे) = मैं विशिष्ट उन्नति के लिये समर्थ हो सकूँ ।
Connotation: - भावार्थ- प्रभु प्राप्ति के लिए साधनभूत व्रतों का आचरण करता हुआ मैं प्रभु को प्राप्त करूँ, प्रभु मेरे शत्रुओं का संहार कर मेरी उन्नति के साधक बनें।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सोम) हे शान्तस्वरूप परमात्मन् ! (उत) अपि-अवश्यम् (ते व्रतानि) तव नियमान्-आदेशान् (अहम्) अहमुपासकः खलु (पाक्या प्र-मिनामि) विपक्वप्रज्ञया प्रगच्छामि-प्रकृष्टं पालयामि “मिनाति, गतिकर्मा” [निघ० २।१४] (अध) अनन्तरम् (सूनवे पिता-इव) त्वं च पुत्राय पिता-इव यथा भवति तथा (नः-मृळ) अस्मान् सुखय (अभिचित्-वधात्) कदाचिद् वधादपि सुखय रक्षेत्यर्थः (वः-मदे वि) तव हर्षप्रदशरणे विशिष्टतया वयं भवेम (विवक्षसे) त्वं महानसि ॥३॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - And O Soma, with a mature mind and intelligence, I follow the rules of your discipline. Then O Soma, as father for the child, pray bless us to partake of your divine joy, be kind and save us from death and deprivation all round. O lord, you are great for the good of all.