Go To Mantra
Viewed 456 times

कृ॒ष्णः श्वे॒तो॑ऽरु॒षो यामो॑ अस्य ब्र॒ध्न ऋ॒ज्र उ॒त शोणो॒ यश॑स्वान् । हिर॑ण्यरूपं॒ जनि॑ता जजान ॥

English Transliteration

kṛṣṇaḥ śveto ruṣo yāmo asya bradhna ṛjra uta śoṇo yaśasvān | hiraṇyarūpaṁ janitā jajāna ||

Mantra Audio
Pad Path

कृ॒ष्णः । श्वे॒तः । अ॒रु॒षः । यामः॑ । अ॒स्य॒ । ब्र॒ध्नः । ऋ॒ज्रः । उ॒त । शोणः॑ । यश॑स्वान् । हिर॑ण्यऽरूपम् । जनि॑ता । ज॒जा॒न॒ ॥ १०.२०.९

Rigveda » Mandal:10» Sukta:20» Mantra:9 | Ashtak:7» Adhyay:7» Varga:3» Mantra:3 | Mandal:10» Anuvak:2» Mantra:9


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अस्य) इस परमात्मा या राजा के (यामः) यमनीय-स्वाधीन करने योग्य संसार या राष्ट्रप्रदेश (कृष्णः) आकर्षक (श्वेतः) निर्दोष (अरुषः) आरोचमान (ब्रध्नः) महान् (ऋज्रः) अकुटिल (उत) और (शोणः) प्रगतिप्राप्त (यशस्वान्) अन्नादि भोगवाला है, उसे (हिरण्यरूपम्) चमत्कृत (जनिता) उत्पन्न करनेवाला परमात्मा या सम्पन्न करनेवाला राजा (जजान) उत्पन्न करता है या सम्पन्न करता है ॥९॥
Connotation: - संसार परमात्मा के अधीन है और राष्ट्र प्रदेश राजा के अधीन होता है। संसार या राष्ट्र प्रदेश आकर्षक, निर्दोष, रोचमान, महान्, अकुटिल, अन्नों भोगों से सम्पन्न और प्रगतिशील होना बनाना चाहिए। इनका उत्पादक परमात्मा है और राजा इनको सम्पन्न करता है ॥९॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

हिरण्यरूप

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र का जो नर है (अस्य) = इसका (यामः) = मार्ग (कृष्णः श्वेतः) = काला व सफेद होता है। 'कृष्णः श्वेतः ' यहाँ विरोधाभास अलंकार है । विरोध का परिहार इस प्रकार है कि कृष्णः = आकर्षक है, श्वेतः = शुद्ध व निर्मल है। इस पुरुष को देखकर औरों के मनों में भी इस मार्ग पर चलने की वृत्ति उत्पन्न होती है । (अरुषः) = इनका जीवन मार्ग [अ-रुष] क्रोध से शून्य है अथवा (आरोचमान) = प्रकाशमय है । (ब्रध्नः) = इनका मार्ग महान् होता है ये उदारवृत्ति को लेकर चलते हैं, इनके किसी भी विचार व कर्म में हृदय की संकीर्णता का प्रकटन नहीं होता है (ऋज्रः) = इनका मार्ग ऋजु व सरल होता है, ये कुटिलता से दूर रहते हैं। (उत) = और इनका यह मार्ग (शोण:) = तेजस्विता के सूचक रक्तवर्ण वाला होता है, इनके प्रत्येक कर्म में तेजस्विता टपकती है । और इसीलिये इनका यह मार्ग (यशस्वान्) = यशोयुक्त होता है । [२] इस मार्ग पर चलनेवाले इन व्यक्तियों को (जनिता) = वह उत्पादक प्रभु (हिरण्यरूपम्) = ज्योतिर्मय रूप वाला जजान बनाता है। अथवा हितरमणीयरूप वाला करता है। इन व्यक्तियों के चेहरे से ज्योति व निद्वेषता का आभास मिलता है।
Connotation: - भावार्थ- हमारा जीवन का मार्ग आकर्षक व शुद्ध हो, आरोचमान विशाल व ऋजु हो, तेजस्विता व यश से पूर्ण हो। हम हिरण्यरूप बनें।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अस्य) एतस्य परमात्मनो राज्ञो वा (यामः) यमनीयः स्वाधीनीकर्तव्यः संसारो राष्ट्रप्रदेशो वा (कृष्णः) आकर्षकः (श्वेतः) निर्दोषः (अरुषः) आरोचमानः (ब्रध्नः) महान् (ऋज्रः) अकुटिलः (उत) अपि (शोणः) गतिशीलश्चलः प्रगतिप्राप्तो वा (यशस्वान्) अन्नादिभोगवान् “यशोऽन्ननाम” [निघ०२।७] अस्ति, तम् (हिरण्यरूपम्) चमत्कृतम् (जनिता) जनयिता परमात्मा राजा वा (जजान) उत्पादितवान् प्रसाधितवान् वा ॥९॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Black, white and red is the order of this Agni moving the world forward, great bond maker, simple straight and fast, rich in food, wealth and honour, grand and glorious, which the lord creator has adorned with golden beauty and grace.